रहूई थाना के पेशौर गांव की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिला के रहुई प्रखंड के पेशोर गांव के वार्ड नं 3 में 12 बीघा खेत में लगे के फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। जिससे खेतों में लगी फसल पूरी तरह से तबाह हो गई। इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने बताया कि पेशोर गांव के ही पांच किसानो ने अपनी फसल काट कर एक जगह खलिहान पर रखा था।
- Sponsored Ads-

पीड़ित ने बताया कि घर में शादी का फंक्शन चल रहा था। जिसके कारण सभी व्यस्त थे। इसी दौरान आग की लपटों को देखा गया। देखते ही देखते आग खलिहान में रखें पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
इस आगलगी की घटना में दो से तीन लाख का नुकसान की बात सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों के किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
डीएनबी भारत डेस्क