भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहदौली में चली ‘स्वच्छता की पाठशाला’, बच्चों ने सीखा गीले और सूखे कचरे का अंतर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर| प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहदौली में बच्चों को सोमवार को  गीला और सूखा कचरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया गया। 

- Sponsored Ads-

प्रखंड समन्वयक नीतेश कुमार सिंह व पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रणव कुमार ने गीला और सूखा कचरा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने  गीला कचरा व सूखा कचरा को अलग-अलग कूड़ेदान में डालना सिखाया।

छाभगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहदौली में चली 'स्वच्छता की पाठशाला', बच्चों ने सीखा गीले और सूखे कचरे का अंतर 2त्रों को सिखाया कि गीले कचरे के लिए हरे व सूखे कचरे के लिए नीले कूड़ेदान का उपयोग करें। वहीं सही प्रबंधन न होने के कारण होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलाया गया। 

मौके पर शिक्षक अनिल रजक,अजनीश,सुमन,श्वेता,नुपूर, पूनम,अमर शंकर सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article