पटाखा दुकानों में एसडीओ-डीएसपी की छापेमारी से मचा हड़कंप

DNB Bharat

नालंदा जिले में दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन सख्त, पटाखा दुकानदार लिये गये अनुमति अनुसार करें नियमों का पालन नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई- सदर डीएसपी डाॅ नोमानी

डीएनबी भारत डेस्क 

दीपावली पर्व को लेकर शहर के हर चौक पर पटाखों की दुकानें सज गयी हैं। नियमों को ताक पर रख दुकानदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। सुरक्षा मानकों का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। हद तो यह कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक नहीं दर्जनों दुकानें सजी हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए शनिवार की शाम में एसडीओ अभिषेक पलासिया, डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने शहर की कई पटाखा दुकानों में छापेमारी की।

- Sponsored Ads-

इस दौरान सभी पटाखा दुकानदारों के लाइसेंसों की जांच की गई। जबकि बिना लाइसेंस दुकान चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी हुई। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि निर्धारित मानकों के अनुसार ही दुकान का संचालन करें। वहीं सदर डीएसपी ने कहा कि अनुमति अनुसार पटाखा दुकानदार नियमों का पालन करते हुए दुकानदारी करें किसी प्रकार की अनदेखी होगी तो सख्त कार्रवाई भी तय है।

दीपावली पर्व को लेकर कुछ दुकानदारों को पटाखा की दुकान लगाने के लिए अनुमंडल कार्यालय से दो दिनों का अस्थायी लाइसेंस दिया गया है। हकीकत यह भी कि सिर्फ जिला मुख्यालय में दो सौ से ज्यादा पटाखे की दुकानें खुलेआम चल रही हैं। हद तो यह कि कई जगहों पर नाबालिग के हाथों में पटाखा दुकानों की कमान है। ऐसे में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article