डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड के प्रारंभिक व हाई स्कूलों में मशाल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुरू हो गयी। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल तक जारी रहेगी। विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चेआगे की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
- Sponsored Ads-

इस प्रतियोगिता में पांच विधाएं एथलेटिक्स, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल शामिल हैं। सभी प्रतियोगिताएं दो श्रेणियों में आयोजित हो रही है। 14 वर्ष के कम बालक-बालिका तथा 16 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिका के बीच प्रतियोगिता होगी।

बच्चों ने पहले दिन अपने प्रतिभा का जौहर दिखलाया। मौके पर प्रधानाध्यापक शशिनाथ झा,अशोक कुमार सिंह,शिक्षक सुमन कुमार मालाकार,इज़हार आलम,रिजवान,अनिल रजक सहित बच्चे व अन्य शिक्षक मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
