बेगूसराय में इंटर परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंची छात्रा को ताला तोड़कर लोगों ने कराया प्रवेश, केन्द्राधीक्षक ने किया बाहर, फूट-फूटकर रोई परीक्षार्थी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में देर से पहुंची छात्रा को परीक्षा केंद्र का लॉक तोड़कर भीड ने कराया प्रवेश, सुरक्षा कर्मियों ने किया बाहर, सुरक्षा कर्मियों ने हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ा। आपको बताते चले कि सोमवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होते ही बेगूसराय के एक परीक्षा केंद्र पर ऐसा हंगामा हुआ, जिसने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

- Sponsored Ads-

मामला आदर्श परीक्षा केंद्र जेके प्लस टू स्कूल, बेगूसराय का है, जहां प्रथम दिन ही देर से पहुंची एक छात्रा को गेट का लॉकर तोड़कर प्रवेश करा दिया गया। लेकिन इसके बावजूद भी सुरक्षा कर्मी ने उसे जाने से रोक दिया और उसे बाहर निकाल दिया। बाहर निकालने के बाद छात्रा काफी देर तक रोने लगी। बताया जाता है कि छात्रा निर्धारित समय से विलंब से परीक्षा केंद्र पहुंची। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। यह देख बाहर खड़े अभिभावकों और आम लोगों में आक्रोश फैल गया। पहले अनुरोध हुआ, फिर शोर-शराबा, और देखते ही देखते कुछ लोग गेट पीटने लगे।

बेगूसराय में इंटर परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंची छात्रा को ताला तोड़कर लोगों ने कराया प्रवेश, केन्द्राधीक्षक ने किया बाहर, फूट-फूटकर रोई परीक्षार्थी 2जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो कथित रूप से गेट का लॉक तोड़ दिया गया और छात्रा को अंदर भेज दिया गया।लेकिन अंदर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने करीब आधा घंटा विलंब होने की बात कहते हुए प्रवेश से इंकार कर दिया। केंद्राधीक्षक से बात करने के बाद छात्रा को पुनः बाहर कर दिया गया। इससे भीड़ और उग्र हो उठी। लोग जोर-जोर से चिल्लाकर छात्रा को परीक्षा में शामिल कराने की मांग करने लगे।स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को परीक्षा केंद्र से दूर खदेड़ा। इधर परीक्षा से वंचित छात्रा के अनुसार वह मटिहानी के बालिका प्लस टू स्कूल की छात्रा है।

बेगूसराय में इंटर परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंची छात्रा को ताला तोड़कर लोगों ने कराया प्रवेश, केन्द्राधीक्षक ने किया बाहर, फूट-फूटकर रोई परीक्षार्थी 3

ई-रिक्शा की धीमी गति के कारण वह देर से पहुंची। उसने कहा कि वह समय से घर से निकली थी, लेकिन अब उसका एक वर्ष बर्बाद हो सकता है। यह कहते-कहते वह फूट-फूटकर रोने लगी। साथ खड़ी सहेलियों ने उसे गले लगाकर ढांढस बंधाया। इस दौरान कैमरा पर नहीं बोलकर उन्होंने मौखिक रूप केंद्राधीक्षक नमिता कुमारी ने स्पष्ट कहा, एक मिनट की भी देरी पर प्रवेश की अनुमति नहीं है। छात्रा करीब आधा घंटा देर से पहुंची थी। वहीं बाहर मौजूद लोगों का दावा था कि छात्रा केवल 10–12 मिनट देर से पहुंची थी।

बेगूसराय में इंटर परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंची छात्रा को ताला तोड़कर लोगों ने कराया प्रवेश, केन्द्राधीक्षक ने किया बाहर, फूट-फूटकर रोई परीक्षार्थी 4इस पर केंद्राधीक्षक का कहना था कि तब भी उसे प्रवेश नहीं दिया जाता। वही दूसरी ओर शहर के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज गेट पर भी विलंब से पहुंचने वाली छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया। जिसके कारण वह काफी देर तक केंद्र के बाहर खड़ी रोती रहीं, छात्र गेट पर रोती रही और उसके बाद उसे अंदर प्रवेश करने दिया।

Share This Article