डाक बंगला भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण, घटिया निर्माण पर लगाई फटकार

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पथ निर्माण विभाग के डाक बंगला भवन ( निरीक्षण भवन ) का स्थानीय विधायक ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठीकेदार द्वारा कराए जा रहे घटिया जीर्णोद्धार कार्य को देखकर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तत्काल मोबाइल से इसकी शिकायत पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से करने का प्रयास किया।

- Sponsored Ads-

डाक बंगला भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण, घटिया निर्माण पर लगाई फटकार 2लेकिन उनका फोन नही लगा। उन्होंने अभियंता से मिलकर इसकी शिकायत करने की बात कही और कहा जरूरत पड़ी तो विधानसभा में भी इस मामला को उठाया जाएगा। बताते चले कि इस डाक डाक बंगला भवन का निर्माण दशकों पूर्व तत्कालीन विधायक सह मंत्री पथ निर्माण विभाग स्वर्गीय हरिहर महतो के द्वारा कराया गया था। जो काफी जर्जर हो चुका था। गत वर्ष स्थानीय विधायक राजवंसी महतो ने इसके जीर्णोद्धार की अनुसंशा किया था। तत्पश्चात 32 लाख से अधिक की राशि से इस निरीक्षण भवन का जीर्णोद्धार कार्य टेंडर द्वारा कराया जा रहा है।

डाक बंगला भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण, घटिया निर्माण पर लगाई फटकार 3जिसमे परिसर का विकास, भवन, फर्नीचर, प्लास्टर, शौचालय, चाहरदीवारी, रेलिंग का सम्पूर्ण मरम्मती कार्य के साथ नया बोरिंग लगाया जाना है। लेकिन ठीकेदार द्वारा त्रुटिपूर्ण मरम्मती कार्य कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने विधायक से किया था। एक सप्ताह पूर्व ही स्थानीय पूर्व जिला परिषद सह पूर्व कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने भी अपने निरीक्षण के दौरान डाक बंगला के घटिया निर्माण पर विरोध जताया था।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article