घायल बेगूसराय अस्पताल में भर्ती, घटना समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित कराची गांव की है
डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में अपराधियों का हौसला इतना चरम पर देखने को मिल रहा है। जहां होली खेलने से मना करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी में एक पुरुष और एक बच्चा को गोली लग गई है। जिससे गोली लगने से पुरुष और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां बच्चा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित कराची गांव की है।
घायल व्यक्ति की पहचान हसनपुर स्थित कराची गांव के रहने वाले पीतांबर यादव और उनके नाती की पहचान गति पुष्पम कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि पीतांबर यादव अपने घर के सामने खड़ा था तभी चार-पांच के संख्या में लड़का आया और जबरन घर के सामने होली खेलने लगा। जब इसका विरोध पीतांबर यादव के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने पहले गाली गलौज किया। इसे मन नहीं भरा तो ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।
ताबड़तोड़ फायरिंग करने के दौरान पीतांबर यादव और उनके नाती को गोली लग गई। जिसे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां नाती गति पुष्पम कुमार का स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क