बेगूसराय में सनसनी: पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर टांगने की आशंका

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां अहले सुबह-सुबह एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि लोगों का कहना है कि युवक की निर्मल तरीके से हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया गया है।

 यह पूरा मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के  देवना चौक के पास की है। हालांकि घटनास्थल पर रिफाइनरी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।  घटना के संबंध में लोगों ने बताया है कि आज सुबह देवना चौक के पास एक पेड़ से लटका हुआ एक अज्ञात युवक का शव लोगों ने देखा। देखते ही देखते लोगों की काफी घटनास्थल पर भीड़ लग गई।

बेगूसराय में सनसनी: पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर टांगने की आशंका 2 हालांकि  घटना की सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस  को लगी। सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

हालांकि लोगों का कहना है कि किसी अपराधी ने इस युवक को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article