समस्तीपुर: 3 दिनों से गायब युवक का मक्के के खेत में मिला शव, बकाया रुपये मांगने निकला था घर से

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरांव पंचायत के वार्ड संख्या-7 में रविवार की सुबह मक्के के खेत से एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  शव मिलने की खबर फैलते ही काफी संख्या में लोग जमा होंगे। 

मृतक की पहचान कमरांव वार्ड संख्या-7 निवासी मो. जब्बार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक जब्बार बीते 21 मई को घर से गांव के ही एक युवक से बकाया रुपये मांगने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही एक युवक से जब्बार का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। 

समस्तीपुर: 3 दिनों से गायब युवक का मक्के के खेत में मिला शव, बकाया रुपये मांगने निकला था घर से 2परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।दूसरी ओर दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने बताया कि शव सड़ना शुरू हो गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करीब तीन दिन पहले ही कर दी गई थी।

 समस्तीपुर: 3 दिनों से गायब युवक का मक्के के खेत में मिला शव, बकाया रुपये मांगने निकला था घर से 3हालांकि, मौत का सही कारण और हत्या कब तथा कैसे की गई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article