यूवती के अपहरण करने मामले में वीरपुर थाना में केस दर्ज

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पीड़ित पिता ने अपने पुत्री को अपहरण कर गायब कर देने से संबंधित आवेदन देते हुए वीरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। थाना को दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि राहुल कुमार पिता कृष्ण नंदन यादव ने मेरी पुत्री को अपहरण कर गायब कर दिया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।

Share This Article