बीजेपी ने ही बिहार मे राक्षसों का राज पैदा किया
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रचार अभियान को गति देने के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कई इलाकों में जाकर महागठबंधन प्रत्याशी उमैर खान के पक्ष में वोट देने की अपील की।इस दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया।

इरफान अंसारी ने कहा कि एनडीए ने एक मिनट में मेनिफेस्टो जारी किया ऐसा चुनावी मजाक पहले कभी नहीं देखा गया। भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को पूरी तरह से बौना बना दिया है। आज नीतीश कुमार भाजपा के सामने खुलकर बोल भी नहीं सकते।उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार को भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार ने गहरे गड्ढे में धकेल दिया और अब उस गड्ढे को महागठबंधन 10 दिनों में भरने का संकल्प रखता है।
झारखंड के मंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा भाजपा के लोग कहते है कि बिहार में जंगलराज है लेकिन सच्चाई यह है कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि भाजपा ने ‘राक्षसों का राज’पैदा किया है।उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार महागठबंधन को मौका दें, ताकि बिहार को भ्रष्टाचार और भय के अंधकार से बाहर निकाला जा सके। इरफान अंसारी ने कहा कि अगर हम इस बार भाजपा के इस राज से मुक्ति नहीं दिला सके तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।
डीएनबी भारत डेस्क