समस्तीपुर: पुलिस ने छापेमारी कर एक कंपनी के नकली उत्पादों को किया बरामद,भारी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंपनी के नकली उत्पादों का भंडाफोड़ किया है। कंपनी प्रतिनिधि की लिखित शिकायत के आधार पर नगर पुलिस की अलग-अलग टीम ने गुदरी बाजार की तीन दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। 

समस्तीपुर: पुलिस ने छापेमारी कर एक कंपनी के नकली उत्पादों को किया बरामद,भारी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त, तीन लोग गिरफ्तार 2कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त किया गया है। वहीं तीन दुकानदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर छापेमारी की खबर मिलते ही गुदरी बाजार क्षेत्र में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। 

समस्तीपुर: पुलिस ने छापेमारी कर एक कंपनी के नकली उत्पादों को किया बरामद,भारी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त, तीन लोग गिरफ्तार 3इस संबंध में नगर थाना प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि छापेमारी की प्रक्रिया अभी जारी है। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद साझा की जाएगी। अभी सामान का मिलान किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article