ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी,एक महिला की हुई मौत, चार लोग हुए जख्मी

DNB Bharat Desk

 

बेना थाना क्षेत्र इलाके के दोसूत रोड की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र इलाके के दोसुत रोड में देवबीघा गांव के पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई।जबकि चार लोग जख्मी हो गए। मृतक महिला की पहचान बेना थाना क्षेत्र के गगनपुर गांव के निवासी लोकेश पांडे के 26 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी,एक महिला की हुई मौत, चार लोग हुए जख्मी 2 मृतक के महिला के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण पोषण करने के लिए रोजाना हरनौत बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहीं रविवार शाम को ब्यूटी पार्लर से कम कर लौटने के दरमियान धमौली बाजार से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव गगनपुर जा रहे थे।

ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी,एक महिला की हुई मौत, चार लोग हुए जख्मी 3उसी दरमियान देवबीघा पुल के पास टोटो अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में पलटी मार दी।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला ब्यूटी पार्लर से कम कर अपने घर लौट रहा था उसी दरमियान ई रिक्शा पलटने से हादसा हुआ है। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

Share This Article