डीएनबी भारत डेस्क
अपने पति के दीर्घायु होने की कामना से सोमवार को सोमवती अमावस्या के मौके पर सुहागिनों ने पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना की। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पीपल बृक्ष के निकट सोमवार की सुबह से ही सुहागिनों की काफी भीड़ जुटी रही। सुहागिनों ने पूजा के क्रम में पीपल बृक्ष की 108 बार प्ररिक्रमा भी की।
इस संदर्भ में प्रचलित पौराणिक कथा की जानकारी देते हुए कर्मकांड के विद्वान बाड़ा निवासी पं बालेश्वर झा ने बताया कि बहुत पहले सोमवती नाम की एक सुहागिन ने सोमवती अमावश्या के दिन पीपल बृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने मृत पति को जीवित किया था। उसी दिन से सोमवती अमावस्या के मौके पर सुहागिनों द्वारा दिनभर उपवास ऱखकर यह व्रत किया जाता है।
- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
