मुख्यमंत्री ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बेगूसराय में उर्जा क्षेत्र की दो योजनाओं का किया लोकार्पण

DNB Bharat

 

मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार ने ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेगूसराय जिला सहित राज्य भर में उर्जा प्रक्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन /लोकार्पण किया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार ने बुधवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेगूसराय जिला सहित राज्य भर में उर्जा प्रक्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन /लोकार्पण किया।

- Sponsored Ads-

राज्य स्तर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम के वेबकास्टिंग की व्यवस्था एनआईसी कक्ष समाहरणालय परिसर में की गई थी। इस अवसर पर बेगुसराय में विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय, बेगूसराय किशोर कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार रत्नाकर सहित विद्युत  विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर बेगूसराय जिलाधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री बिहार द्वारा उर्जा प्रक्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास /उद्घाटन / लोकार्पण के क्रम में बेगूसराय जिला अंतर्गत भी उर्जा प्रक्षेत्र की दो योजनाओं का उद्घाटन/लोकार्पण किया गया।

महत्वपूर्ण योजनाओं में 2X10 एमवीए शक्ति उपकेन्द्र, भरौल बछवाड़ा एवं 220 केवी संचरण लाइन, ग्रिड उपकेंद्र सहरसा (न्यू) से ग्रिड उपकेंद्र, बेगूसराय का उद्घाटन लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लोकार्पण से जिले के उर्जा प्रक्षेत्र की अवसंरचनाओं को नई दिशा मिलेगी तथा जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article