कर्पूरी ग्राम के बूथ संख्या 73 पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने कहा, “हम हमेशा विकास के नाम पर वोट देते आए हैं और इस बार भी विकास के लिए ही मतदान किया है।”
समस्तीपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने भी बूथ संख्या 190 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग जारी है। सुबह 10 बजे तक सभी 10 सीटों पर कुल 12 फीसदी वोटिंग हुई है। कर्पूरी ग्राम के बूथ संख्या 73 पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर आज तक हम वोट देते आ रहे हैं।
सबसे पहले हम मतदान करते हैं। इस बार भी विकास के नाम पर वोट दिया है।वही समस्तीपुर जिला अधिकारी रौशन कुशवाहा ने भी बूथ संख्या 190 पर वोटिंग किये। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर कुल 108 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 15.68 लाख वोटर्स करेंगे। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
जिले में वोटिंग के लिए कुल 3603 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां जिले की कुल 29 लाख 40 हजार 776 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं क संख्या 15 लाख 68 हजार 36 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 13 लाख 72 हजार 711 है। जिले में 29 थर्ड जेंडर के वोटर्स भी हैं। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के लिए 15 हजार 988 कर्मियों को लगाया गया है। इसके लिए 37 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही 401 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 327 माइक्रो ऑब्जर्वर को लगाया गया है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट