बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दीपावली की रात एक व्यक्ति को गोली मारकर किया हत्या, बाद इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोला रहा है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दीपावली की रात एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वहीं गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव की है।

मृतक व्यक्ति की पहचान मीनापुर के गांव के रहने वाले बसंत कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनो बताया है ने कि बसंत कुमार बीती रात दीपावली मान रहा था। गांव के ही रहने वाले अपराधी के साथ झाड़ू लगाने के लेकर विवाद  हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अपराधी दीपावली की रात ही ताबड़तोड़ घर पर चढ़कर गोलीबारी बरसाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है कि इसी विवाद से नाराज होकर अपराधियों ने बसंत कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी।

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दीपावली की रात एक व्यक्ति को गोली मारकर किया हत्या, बाद इलाके में फैली सनसनी 2गोली चलने के बाद दीपावली मना रहे हैं लोगों के बीच भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। परिजनों बताया है कि गांव के ही रहने वाले अपराधी का मनोबल काफी ज्यादा बढा हुआ है बेवजह लोगों के साथ मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देते रहता था बीती रात भी दीपावली के मौके पर मामूली विवाद के कारण बसंत कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है।

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दीपावली की रात एक व्यक्ति को गोली मारकर किया हत्या, बाद इलाके में फैली सनसनी 3वही घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाने की पुलिस और बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत करा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इस हत्या के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।

Share This Article