दहेज नहीं देने के कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर किया हत्या

DNB Bharat Desk

 

 

ससुराल वालो पर हत्या का शक, हिलसा थाना क्षेत्र के गौरा भट बीघा की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में एक विवाहिता की दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतका के ससुर, पति और सौतन पर लगाए हैं। उनका कहना है कि इन्हीं तीनों ने मिलकर 22 वर्षीय काजल कुमारी की हत्या कर दी। काजल का शव उसके ही घर से बरामद किया गया।

- Sponsored Ads-

दहेज नहीं देने के कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर किया हत्या 2घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता रामानंद प्रसाद ने बताया कि शादी के सिर्फ 2 साल बाद ही उनकी बेटी की दुखद मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शादी के समय उन्होंने 2.5 लाख रुपये नगद दहेज दिया था, फिर भी दामाद लगातार दहेज की मांग करता रहा। परिजनों का आरोप है कि संजय यादव ने अपनी पहली पत्नी से बच्चा नहीं होने पर काजल से दूसरी शादी की थी।

दहेज नहीं देने के कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर किया हत्या 3जब काजल गर्भवती हुई बच्चा होने के छह माह के बाद संजय, उसके ससुर कमला प्रसाद और सौतन ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि काजल फोन पर बताया करती थी कि उसके पति एक भर सोने की सीकरी दहेज में मांग रहे हैं। मृतका के परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article