बारहवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने आई किशोरी के साथ बदमाशों ने किया मारपीट, बदमाशों के खिलाफ थाना में की शिकायत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में प्लस टू विद्यालय वीरपुर में बारहवीं में रजिस्ट्रेशन कराने आई किशोरी व मां के साथ बदमाशों ने वीरपुर टम टम स्टेण्ड चौक पर किया बदसलूकी व मारपीट। पीड़ित करीमटोल निवासी किरण देव पासवान की पत्नी जीरा देवी ने घटना से संबंधित आवेदन देकर वीरपुर थाना में शिकायत की है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मेरे ही परोसी चौकिदार फुलेना पासवान के पुत्र रूपेश कुमार,रंजीत पासवान के पुत्र अमृत कुमार समेत दो अन्य लोगों के द्वारा मेरे व मेरी पुत्री के साथ मारपीट किया है। उन्होने उक्त लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम अपनी पुत्री के साथ वीरपुर+2 विद्यालय में बारहवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने आई थी। रजिस्ट्रेशन के बाद में मां बेटी गाड़ी पकड़ने के लिए वीरपुर टमटम स्टेण्ड चौक पर खड़ी थी। तभी रूपेश कुमार व अमृत कुमार अपने अन्य दो साथीयों के साथ दो बाइक पर सवार होकर आए और मेरी बेटी के साथ बदसलूकी करते हुए बाइक पर बाजबरदस्ती बैठाने लगा।

बारहवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने आई किशोरी के साथ बदमाशों ने किया मारपीट, बदमाशों के खिलाफ थाना में की शिकायत 2जिसका हम और मेरी बेटी ने विरोध किया तो वे लोग हम दोनों मां बेटी को बेरहमी से मार पीट कर घायल कर दिया। हो-हल्ला मचाने पर स्थानीय लोग जब दौड़ कर आने लगे तो वो लोग बाइक लेकर वहां से भाग निकले। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई शुरु कर दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article