बेगूसराय में एक युवक ने गलत नियत से एक लड़की को अपने घर बुलाया, नही आने पर किया जमकर पिटाई, लड़की का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

 

घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के गाँधी ग्राम कैलासपुर की है.

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे पड़ोस मे रहने वाले एक युवक द्वारा गलत नियत से एक लड़की को अपने घर पर बुलाने और लड़की द्वारा जाने से इंकार करने पर लड़के द्वारा लड़की की गंभीर रूप से पिटाई किये जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है.

- Sponsored Ads-

इस घटना मे गंभीर रूप से घायल लड़की का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे चल रहा है. घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के गाँधी ग्राम कैलासपुर की है.जानकारी के मुताबिक पड़ोसी युवक द्वारा लड़की को अपने घर पर उस वक्त बुलाया जा रहा था जब लड़के के घर पर कोई नहीं था.

बेगूसराय में एक युवक ने गलत नियत से एक लड़की को अपने घर बुलाया, नही आने पर किया जमकर पिटाई, लड़की का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2लड़के के गलत नियत को भाप कर जब लड़की ने उसके घर पर जाने से इंकार कर दिया तो. अकेले पाकर लड़के ने उसकी लड़की के डंडे से पिटाई कर दी.. जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है.. पीड़ित लड़की के मुताबिक उसके पड़ोस मे रहने वाले नीरज कुमार नामक एक लड़का ने उसे अपने घर पर उस वक्त बुलाया जब लड़का के घर मे कोई नहीं था.

पर वो लड़के के घर नहीं गई.. जिससे नीरज नाराज हो गया और जब वो उससे मिली तो नीरज ने उसे आम की लकड़ी से उसकी पिटाई कर दी. लड़की ने बताया की लड़के की क्या नियत थी वो उसे नहीं पता. घटना के वक्त उसकी माँ घर पर नहीं थी.. सुचना के बाद माँ घर पहुंची तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.. वही इस घटना मे पीड़ित की माँ ने बताया की वो लोग कटिहार गए थे..

लड़की घर पर अकेली थी. शायद गलत नियत से उसके पड़ोसी युवक द्वारा उसकी घर पर बुलाया गया.. जिसका बिरोध उसकी लड़की ने की तो उसके साथ मारपीट की गई है. जिससे उसके सर पर गभीर चोटे आई है. फिलहाल लड़की का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे चल रहा है.

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article