नालंदा: दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में मासूम की मौत, परिजनों ने थाना का घेराव कर लगाई इंसाफ की गुहार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में आपसी विवाद एक मासूम की मौत हो गई । मृतक शशि भूषण कुमार का 2 वर्षीय पुत्र बिट्टू और लाडो है । परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने जानबूझकर बच्चे को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद 25 दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने मासूम के शव को लेकर दीपनगर थाना का घेराव किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मृतक के पिता शशि भूषण कुमार ने बताया कि 16 अगस्त को उनका बेटा बिट्टू अपने दादा रामचंद्र महतो के साथ किराना दुकान पर सामान लेने गया था।

नालंदा: दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में मासूम की मौत, परिजनों ने थाना का घेराव कर लगाई इंसाफ की गुहार 2

इस दौरान गांव के ही अखिलेश कुमार ने साइकिल से बिट्टू को जानबूझकर टक्कर मार दी। इससे गुस्साए रामचंद्र महतो ने अखिलेश को थप्पड़ जड़ दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article