दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा सकरी में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में केवल नारायण  भारतीय फील्ड, दहौड़ा, सकरी में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस हेतु भूमि पूजन रविवार 25 नबम्बर को किया जायेगा उक्त जानकारी  देते हुए स्वामी कुंदनानन्द ने कहा की विधि पूर्वक वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर  धर्म-ध्वज स्थापित किया जायेगा । दिसंबर 9 से 15 तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर ग्रामीणों के द्वारा यज्ञ को सफल बनाने की तैयारी जोरों पर है ।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा सकरी में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 2अभी से भक्तिमय माहौल बनने लगा है । दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक व संचालक सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी कुन्दनानन्द जी ने बताया की समस्त ग्रामीणों के सहयोग से दिनांक 9 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 तक दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा ।  8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे भव्य शांति मंगल कलश यात्रा भी निकली जाएगी ।

- Sponsored Ads-

गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या भागवत भास्कर साध्वी विदुषी मेहरुदेवा भारती जी व्यास पीठ पर विराजमान होंगी । मौके पर स्वामी विरेन्द्रानन्द, खुसबू  भारती, शीतली भारती, रंजना भारती, राधा भारती, यजमान  मुन्ना झा, चंदन झा, सुनील साहु, कृष्णा  झा, मिथलेश साहू, अवधेश चौधरी, पवन झा, श्याम चौधरी, कैलाश, चौधरी भावनाथ झा, लल्ला, कृष्णा गुड्डू अन्य मौजूद थे ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article