सिमरिया में 11 दिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ ध्वजारोहण की तैयारी अंतिम चरण में

DNB Bharat

इस महायज्ञ के मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे करेंगे शिरकत, सहस्त्रचंडी महायज्ञ के ध्वजारोहण की तैयारी अंतिम चरण में, दिनकर ग्राम सिमरिया में 7 मई से 17 मई तक होने वाले सहस्त्रचंडी महायज्ञ का ध्वजारोहण 06 मार्च को होगा।

डीएनबी भारत डेस्क 

दिनकर ग्राम सिमरिया में 7 मई से 17 मई तक होने वाले 11 दिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ का ध्वजारोहण पूर्व से निर्धारित तिथि 6 मार्च को तय की गई है। इस ध्वजारोहण के शुभ अवसर पर दिनकर ग्राम में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस भव्य महायज्ञ की तैयारी में पूरा गांव पूरे उत्साह के साथ जोर-शोर से लगा है।

- Sponsored Ads-

सिमरिया में 11 दिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ ध्वजारोहण की तैयारी अंतिम चरण में 2

वहीं यज्ञ का ध्वजारोहण संत महात्माओं के द्वारा किया जाएगा तथा यज्ञ की तैयारी भी युद्ध स्तर पर चल रही है। सहस्त्र चंडी महायज्ञ समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि यज्ञ में आने वाले सभी महिला व पुरूष श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था एवं सुरक्षा का आयोजन समिति की ओर से प्राथमिक स्तर पर  ख्याल रखा जाएगा।

सिमरिया में 11 दिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ ध्वजारोहण की तैयारी अंतिम चरण में 3

वहीं उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ के अवसर पर यज्ञ स्थल पर ग्रामीण बच्चों के मनोरंजन के लिए भव्य मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें  झूला, मीना बाजार, मौत का कुआं के साथ-साथ मनोरंजन की अन्य सुविधाएं उपलब्ध करने की कोशिश की जा रही है। इस महायज्ञ के मुख्य प्रवचनकर्ता पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे होंगे। रात्रि में प्रत्येक दिन सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम की तैयारियों पर भी आयोजन समिति विचार कर है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article