वीरपुर में 9 दिवसीय श्रीमध भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य क्लश शोभायात्रा

DNB Bharat Desk

वीरपुर पश्चिम पंचायत के हांथी घर के पास सोमवार से आयोजित होने वाली 9 दिवसीय श्रीमध भागवत कथा को लेकर पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह,मुसहरू पंडित,टुन टुन पंडित,राम आधार राय,जुगल राय, मनोज हजारी आदि के नेतृत्व में 251 कुंवारी कन्याओं ने गाजे बाजे व रथ के साथ भव्य क्लश शोभायात्रा निकाली।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में 9 दिवसीय श्रीमध भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य क्लश शोभायात्रा 2यह क्लश शौभा यात्रा वीरपुर पुल चौक से टम टम स्टेण्ड चौक, किसान भवन, भैरव स्थान,पुवारी टोल,लहेर टोली के रास्ते विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल पर पहुंच अपने अपने क्लश को कन्याओं ने स्थापित किया।

वीरपुर में 9 दिवसीय श्रीमध भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य क्लश शोभायात्रा 3क्लश शौभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे उक्त लोगों ने बताया कि वैदेही शरण जी के मुखारविंद से इस अलौकिक भक्ति मय कथा का शुभारंभ 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक रोज संध्या 4 बजे शाम से 9 बजे रात्रि तक किया जाएगा।

 वीरपुर में 9 दिवसीय श्रीमध भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य क्लश शोभायात्रा 4इसका आयोजन समस्त वीरपुर ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। मौके पर हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article