समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बाईट सभागार में समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दूसरे बैच का तीन दिवसीय गैर आवासीय ट्रेनिंग की शुरुआत की गई। ट्रेनर कमल कुमार मौर्य व विश्वनाथ प्रसाद  ने चिह्नित शिक्षकों को प्रत्येक स्कूल में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की पहचान करने के तौर तरीके को बताया।

- Sponsored Ads-

पहचान किये गए दिव्यांग बच्चों का स्क्रीनिंग करने, यू डायस पोर्टल पर इनरोलमेंट करने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में सहयोग करने, इस प्रमाण पत्र से मिलने वाली सहायता, सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, सामान्य बच्चों के साथ समाविष्ट कर बेहतर शिक्षण हेतु शिक्षण उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत 2

मौके पर नोडल शिक्षक विकास,निकिता,रश्मि,शिवानी,मनीष,रूबी,सोनी,रजनी,प्रियंका,सुबोध सहित अन्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article