सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 65 महिलाओं को मशरूम का 26 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ दिया गया प्रमाण पत्र

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के परबन्दा गाँव में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया अहमदाबाद के द्वारा सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 26 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन लाभार्थियों के बीच एम एस डी पी प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र वितरण किया गया ।

- Sponsored Ads-

26 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को मशरूम उत्पादन तथा मशरुम से बनने वाले बिभिन्न प्रकार के प्रोड्क्ट के साथ साथ महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण को बिभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार से जानकारी दिया गया।जिसमे विशेष रूप से मशरुम उत्पादन का प्रशिक्षण रामकुमार सिंह,तथा बटन मशरुम तथा ऑयस्टर मशरुम उत्पादन के साथ साथ उससे बनने वाले बिभिन्न प्रोडक्ट्स जैसे मशरुम का आचार,मशरुम का बड़ी तथा मशरुम पाउडर बनाने संबंधित प्रशिक्षण भी ज्योति कुमारी के द्वारा दिया गया। महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी के द्वारा दिया गया।

सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 65 महिलाओं को मशरूम का 26 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ दिया गया प्रमाण पत्र 2संस्था द्वारा 65 महिला उद्यमियों को एम एस डी पी प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी तथा ट्रेनर ज्योति कुमारी के द्वारा दिया गया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी ने बताया कि संस्था अगले 16 महीनों तक महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों के प्रोडक्ट डेवेलपमेंट,बिजनेस डेवेलपमेंट, मार्केट लिंकेज तथा बैंक लिंकेज आदि में सहयोग करेगी।,तथा बिभिन्न प्रकार के स्टॉल तथा मेलों(एग्जीबिशन) के द्वारा बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।साथ ही यह भी बताया कि अगर महिलाओं के अंदर उद्यमी बनने की ललक है तो बैंक भी हर तरह से महिलाओं को सपोर्ट करने को तैयार है।

सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 65 महिलाओं को मशरूम का 26 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ दिया गया प्रमाण पत्र 3कार्यक्रम के दौरान समाज सेविका रंजिला कुमारी वर्मा,प्रशिक्षिका ज्योति कुमारी ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत मे सभी महिला उद्यमियों ने ई डी आई आई संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ रमन गुजराल को इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धन्यवाद दिया।।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article