बछवाड़ा के विशनपुर दियारे में लड़की अगवा विवाद में गोलीबारी, गोली लगने से दो लोग घायल,स्थिति तनावपूर्ण

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत में गुरूवार की शाम लड़की गायब मामले के विवाद को लेकर गोलीबारी में गोली लगने से लड़की पक्ष के दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी जीवछ राय के पुत्र रूपेश कुमार एवं जीवछ राय का दमाद भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर जगदीशपुर गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है। घ

- Sponsored Ads-

टना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही गोलीबारी की घटना से आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के अर्जुन राय का पुत्र राकेश कुमार को पकड़ कर मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर अपने ही घरों में बंद कर लिया। जिसके बाद दोनों पक्ष में तनाव और बढ़ गया। दोनों पक्ष एक दुसरे को मरने मारने पर उतारू हो गये. दोनों पक्ष के बीच तनाव को देखते हुए स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बछवाड़ा थाना पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ विशनपुर पंचायत के बिचली दिरी पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करने व जांच में जुट गयी।

पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को समाझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष के लोग पुलिस की बात समझने को तैयार नहीं थे। वही घटना की सूचना पर तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार व जिला पुलिस कप्तान मनीष कुमार अपने पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्ष को समझाते हुए घायल लड़का पक्ष के लोगों को मुक्त कराते हुए पुलिस की निगरानी में इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घटना को लेकर पुलिस पुरी रात छापेमारी करते हुए अर्जुन राय का पुत्र मिथलेश कुमार उर्फ भुल्ला को वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर विशनपुर दियारे के बसुलियाटोल गांव के एक घर से गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी की घटना मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी की गयी।

उन्होंने बताया कि लड़की को अगवा करने को लेकर दोनों पक्ष के बीच गोलीबारी की गयी। एक सप्ताह पुर्व एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया। लड़की के पिता विनोद राय ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपने ही ग्रामीण अर्जुन राय का पुत्र मुकेश राय समेत अन्य के खिलाफ शिकायत किया था। लड़की पक्ष के द्वारा थाना में शिकायत करने के दो दिन बाद उक्त आरोपी पक्ष ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट व गोलीबारी की, लड़की पक्ष के लोगों ने बछवाड़ा थाना को घटना की जानकारी दी। बावजूद बछवाड़ा थाना की पुलिस ने इस घटना को हल्के में लेते हुए आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद लड़की पक्ष को लगने लगा की लड़का व पुलिस की मिलीभगत से ही तंग तबाह किया जा रहा है।

लड़की बरामद करने के दौरान पुलिस की निष्क्रियता व लड़का पक्ष के लोगों द्वारा लड़की पक्ष के लोगों को देखकर तंज कसने के बाद दोनों पक्ष के बीच तनाव उत्पन्न हुआ और घटना गोलीबारी तक पहुंच गयी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, इस मामले मे़ दो लड़की पक्ष व दो लड़के पक्ष के आरोपी को हिरासत में लिया गया,अन्य आरोपी समेत लड़की की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article