बेगूसराय में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, महिला के परिजनों ने लगाया मृतका के पति पर हत्या करने का आरोप

DNB Bharat Desk

रूना देवी के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रेम राय नशे का आदि था और मृतका को बराबर प्रताड़ित करते रहता था और उससे शराब के लिए पैसे की मांग करता था।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव की है। मृतका की पहचान प्राणपुर के रहने वाले प्रेम राय की पत्नी रूणा देवी के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही मृतका का पति प्रेम राय मौके से फरार है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नशे की हालत में प्रेम राय के द्वारा अपनी पत्नी रुणा देवी की हत्या की गई तथा उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, महिला के परिजनों ने लगाया मृतका के पति पर हत्या करने का आरोप 2मृतका के भाई संजय सिंह ने बताया कि आज अहले सुबह मोबाइल के माध्यम से खगड़िया जिले के अलौली के रहने वाले मायके वालों को रूणा देवी के मौत की सूचना दी गई। तत्पश्चात मायके वाले जब मौके पर पहुंचे तो पति घटनास्थल से गायब था। रूना देवी के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रेम राय नशे का आदि था और मृतका को बराबर प्रताड़ित करते रहता था और उससे शराब के लिए पैसे की मांग करता था।

मायके वालों का कहना है कि मृतक रुणा देवी घर में ही सिलाई कढाई करके किसी तरह परिवार का पालन करती थी और पति को जब शराब पीने के लिए पैसे नहीं देती थी तब प्रेम राय उसे प्रताड़ित करता था। गुरुवार की रात भी दोनों पति-पत्नी के बीच पैसे को लेकर नोकझोंक हुई थी और तत्पश्चात नशे की हालत में ही प्रेम राय ने रूणा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल मायके वालों के द्वारा पति प्रेम राय को आरोपी बनाते हुए बखरी थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवादाता सुमीत कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article