मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चंबल टोल की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का अब मनोबल सिर चढ़कर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस अंधाधुंध फायरिंग में एक छात्रा को गोली लग गई। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है।घायल अवस्था में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चंबल टोल की है।
घायल छात्र की पहचान चंबल टोल के रहने वाले कृष्णा नंदन यादव की पुत्री कल्पना कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल छात्र के पिता कृष्णानंद यादव ने बताया है कि 2023 में मेरे पुत्र को अंधाधुंध गोली मार कर अपराधियों के द्वारा घायल कर दिया था। उन्होंने बताया है कि इस मामले में गांव के ही रहने वाले अपराधी छैला यादव, कमल यादव, विमल यादव पर मामला दर्ज कराए थे।उन्होंने बताया है कि लगातार केस उठाने की धमकी उन लोगों के द्वारा दी जा रही थी।
केस नहीं उठाई तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। अंधाधुंध फायरिंग में मेरी पुत्री कल्याणी कुमारी को पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को कोर्ट में फिर से गवाही है। गवाही होने से पहले ही घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम उन लोगों के द्वारा दी गई है। यह लोग गांव में आतंक मचाए हुए हैं। अपराधी के डर से गांव में कोई भी व्यक्ति नहीं बोलता है।
हालांकि परिजनों के द्वारा एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है जिसमे खुलेआम अपराधी हाथ में हथियार लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल गोलीबारी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही घटना की सूचना परिजनों के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी है मौके पर साहेवपुर कमाल थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क