सम्मेलन को लेकर गाजेबाजे के साथ पैदल, मोटरसाइकिल एवं वाहनों का जत्था निकलेगा – हेमन्त कुमार शर्मा
डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी 20 सितंबर शनिवार को निर्धारित एनडीए गठबंधन की विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राज होटल, गौड़ा में तेघड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले एनडीए के प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत और वार्ड तथा बूथ स्तरीय नेता गण के साथ तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित गयी।
बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने तेघड़ा विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता तेघड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष चन्दन कुमार ने किया तथा संचालन बरौनी प्रखण्ड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर जदयू के तेघड़ा विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार सहनी,जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय , पूर्व भाजपा विधायक ललन कुंवर ,समाजसेवी सह वरिष्ठ जदयू नेता हेमंत कुमार शर्मा , प्रदेश सचिव सह पूर्व सदस्य महिला आयोग रीना चौधरी, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, मीडिया सेल जिला अध्यक्ष मोनू पटेल,जदयू तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष चंदन कुमार , जदयू बरौनी प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ़ भासो सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, रामनारायण सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर , लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान, प्रखंड महासचिव अविनाश कुमार , बरौनी जदयू मीडिया सेल अध्यक्ष धर्मवीर कुमार , तेघड़ा छोटू कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव सिंह, राजीव कुमार एवं एनडीए गठबंधन के सभी प्रखंड अध्यक्ष गण, नेता गण, युवा साथी के साथ साथ अन्य साथी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तेघड़ा विधानसभा में एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन केवल ऐतिहासिक ही नहीं होगा बल्कि यह एनडीए गठबंधन की बिहार विधानसभा चुनाव जीत की गाथा लिखेगा। और यहीं से विरोधीदलों का हौंसला पस्त हो जाएगा। वहीं बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ जदयू नेता हेमन्त कुमार शर्मा ने कहा कि सम्मेलन को लेकर गाजेबाजे के साथ पैदल, मोटरसाइकिल एवं वाहनों का जत्था निकलेगा। सम्मेलन में एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों से जुड़े अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट