बेगूसराय में एक युवक ने हाई टेंशन तार के ऊपर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखने के लिए जुटे सैकड़ो लोग

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक युवक हाई टेंशन तार के ऊपर चढ़कर हंगामा करने लगा।  हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए । पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव की है। युवक की पहचान रचियाही निवासी मंटून रजक के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है।

बेगूसराय में एक युवक ने हाई टेंशन तार के ऊपर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखने के लिए जुटे सैकड़ो लोग 2परिजनों के अनुसार राजा कुमार की पत्नी गर्भवती थी और इसी महीने उसका प्रसव होने वाला था और इसीलिए राजा कुमार दिल्ली से चलकर गांव पहुंचा था। जहां गांव में आने के बाद किसी को लेकर अपने भाई से कुछ विवाद हुआ तत्पश्चात जब राजा कुमार अपने पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा तो बताया जा रहा है की पत्नी ने भी उसे खड़ी खोटी सुनाई और इसी से आक्रोशित होकर राजा कुमार ने घर में सामान को तोड़फोड़ किया और जब इसका विरोध उसकी पत्नी एवं परिवार के अन्य लोगों ने किया तो वह हाई टेंशन तार के पोल पर चढ़ गया और जान देने की बात करने लगा ।

बेगूसराय में एक युवक ने हाई टेंशन तार के ऊपर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखने के लिए जुटे सैकड़ो लोग 3हालांकि मौके पर पहुंचकर लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय सिंघोल थाने की पुलिस को दी। बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर एवं बलपूर्वक पोल से नीचे उतरा और किसी तरह मामले को शांत कराया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article