मंत्री श्रवण कुमार के गृह प्रखंड का हाल, जुगाड़ की नाव पर हर रोज जिंदगी का सफर, इस गांव में आने-जाने के लिए नहीं है पुल

DNB Bharat Desk

अगर थोड़ी सी भी चुक हुई तो गहरे पानी में डुब कर मौत हो सकती है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेन प्रखंड के अकौना पंचायत के तोड़लबिगहा गांव आजादी के 74 वर्ष बाद भी सरकारी सुविधा से महरूम है। यह गांव के सरस्वती नदी पर पुल नही होने के कारण बरसात में लोग गांव में तीन महीने के लिए कैद हो जाते है। पढ़ने वाले बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। गांव के लोगों द्वारा देहाती जुगाड़ नाव बनाकर नदी से पार होते है।

- Sponsored Ads-

मंत्री श्रवण कुमार के गृह प्रखंड का हाल, जुगाड़ की नाव पर हर रोज जिंदगी का सफर, इस गांव में आने-जाने के लिए नहीं है पुल 2देहाती जुगाड़ से बनाये गये नाव पर सिर्फ दो आदमी ही एक साथ में चढ़ कर पार होते है। अगर थोड़ी सी भी चुक हुई तो गहरे पानी में डुब कर मौत हो सकती है। यह गांव की आबादी चार सौ के लगभग है। रात्रि में अगर कोई बीमार हो जाता है तो गांव से बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं है।

मंत्री श्रवण कुमार के गृह प्रखंड का हाल, जुगाड़ की नाव पर हर रोज जिंदगी का सफर, इस गांव में आने-जाने के लिए नहीं है पुल 3ग्रामीणों ने बताया की जब चुनाव आता है तो मंत्री श्रवण आते है और आश्वासन देकर चले जाते है। फिर दुबारा जीतने वाले जनप्रतिनिधि इस गांव को देखने नही आते है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में दीपक तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रहा है क्योंकि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार इसी वेन प्रखंड के निवासी हैं

मंत्री श्रवण कुमार के गृह प्रखंड का हाल, जुगाड़ की नाव पर हर रोज जिंदगी का सफर, इस गांव में आने-जाने के लिए नहीं है पुल 4और पिछले 25 सालों से विधायक है। इस तोड़ल बीघा गांव नदी में पुल नहीं रहने के कारण कोई व्यक्ति बाहर नहीं जा पाते हैं। बच्चों का पढ़ाई लिखाई सब बंद हो जाते है। गांव से निकलने का एक ही रास्ता है, जो पानी से बरसात में भर जाता है। पुल नहीं होने के कारण इस गांव में लोग शादी करने से भी कतराते है।

मंत्री श्रवण कुमार के गृह प्रखंड का हाल, जुगाड़ की नाव पर हर रोज जिंदगी का सफर, इस गांव में आने-जाने के लिए नहीं है पुल 5वही अकौना पंचायत के मुखिया अभय सिंह ने बताया की जनसंबाद कार्यक्रम के दौरान इस गांव की समस्या को लेकर वरीय पदाधिकारियों को सूचना दिया गया था लेकिन इस वर्ष लोकसभा चुनाव और बरसात के कारण यह पुल का निर्माण नहीं हो सका।बरसात के बाद जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article