समस्तीपुर: जंगली बिल्ली मिलने से इलाके में फैली सनसनी, बिल्ली को पकड़ने के दौरान कई लोग गिरकर हुए चोटिल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक के पीछे झाड़ी में जंगली बिल्ली मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, कई घंटे के प्रयास के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जानवर को पकड़ने के दौरान कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए। बाद में इलाके के लोगों द्वारा वन विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

समस्तीपुर: जंगली बिल्ली मिलने से इलाके में फैली सनसनी, बिल्ली को पकड़ने के दौरान कई लोग गिरकर हुए चोटिल 2बताया गया है कि कर्पूरी चौक के पीछे झाड़ी में लोगों ने अजीब तरह की हलचल देखी। जब लोग झाड़ी की ओर गए तो लोगों ने उक्त जानवर को देखा। इस दौरान उक्त जंगली बिल्ली द्वारा अजीब तरह की आवाज निकाले जाने के कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में जब लोगों ने इसे पकड़ने का प्रयास शुरू किया तो यह इधर-उधर भागते हुए एक घर में भी घुस गया जहां लोगों ने इसे बंद कर दिया। बाद में काफी प्रयास के बाद लोगों ने इसे पकड़ा और इसका दोनों पैर भी बांध डाला।

समस्तीपुर: जंगली बिल्ली मिलने से इलाके में फैली सनसनी, बिल्ली को पकड़ने के दौरान कई लोग गिरकर हुए चोटिल 3इस दौरान जंगली बिल्ली जख्मी भी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। बाद में पहुंची वन विभाग की टीम जंगली बिल्ली को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग के सेवानिवृत्ति डीएफओ बीके रवि ने बताया कि जंगली बिल्ली है। जो ईंख और झाड़ी में पाई जाती है। इसका व्यवहार सामान्य बिल्ली की तरह ही होता है। यह मनुष्य को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article