बेगूसराय मे दो लड़कियों ने आपस में किया समलैंगिक विवाह, हर तरफ हो रही है तरह तरह की चर्चा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

भारत में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता भले ही प्राप्त न हो पर पश्चिमी सभ्यता भारत मे भी तेजी से पनप रहा हैं, जिसका परिणाम है की भारत मे तेजी से समलैंगिक विवाह की खबरे सामने आ रही है। बेगूसराय मे हैरान कर देने वाला समलैंगिक विवाह का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमे दो लड़कियों ने आपस समलैंगिक विवाह किया है। जिसकी चर्चा आज हर तरह हो रही है वही इस

बेगूसराय मे दो लड़कियों ने आपस में किया समलैंगिक विवाह, हर तरफ हो रही है तरह तरह की चर्चा 2समलैंगिक विवाह को लेकर दोनों ही परिवार मे हंगामा मचा हुआ है। वही दोनों ही लड़कियां पति पत्नी के रूप मे साथ रहने की जिद पर अड़ी है और ऐसा नहीं होने पर जान देने की बात कह रही है।

बताते चले की खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गोसाईमठ वार्ड नंबर -11 की रहने वाली प्रज्ञा सुमन और चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के के खाजहांपुर गावं की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी का दावा है की दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर मे शादी कर लिया है। इस शादी मे जहां प्रज्ञा सुमन जहां दूल्हा बनी हैं वही लक्ष्मी कुमारी दुल्हन बनने का दावा कर रही है।  इसका खुलासा तब हुआ जब दोनों दस दिसंबर को घर से भागने के बाद शनिवार को खुद थाना पहुंची और दोनों के आपस मे शादी कर लेने का दावा किया । जिसके बाद चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने शनिवार को ही दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। 

बेगूसराय मे दो लड़कियों ने आपस में किया समलैंगिक विवाह, हर तरफ हो रही है तरह तरह की चर्चा 3दो लड़कियों के आपस मे शादी की खबर जब लोगो को कानो कान लगी तो लोग जमा हो कर तरह तरह की चर्चा करने लगे। बताते चले की प्रज्ञा सुमन ट्यूशन पढ़ाने के लक्ष्मी के बहन के घर जाती थी। इसी दौरान दोनों की नजदीकिया बढ़ी और बाद मे ये रिश्ता प्रेम मे बदल गया ।लक्ष्मी बीए पार्ट वन की छात्रा है। वहीं प्रियंका के बीए पार्ट तृतीय की छात्रा होने की बात बताई जा रही है। बताया जाता है की दोनों के घर वालो को जब इस प्रेम कहानी की खबर लगी तो परिवार के लोग दोनों को बातचीत से रोकते रहे पर दोनों ने किसी की एक न सुनी और समय के साथ साथ ये रिश्ता और गहरा होता गया। इसी बीच दोनों घर से भाग कर दिल्ली पहुंच गई और नई दिल्ली के उत्तम नगर के एक मंदिर मे शादी रचा ली।

बेगूसराय मे दो लड़कियों ने आपस में किया समलैंगिक विवाह, हर तरफ हो रही है तरह तरह की चर्चा 4घर से भाग जाने के बाद लक्ष्मी के परिवार के लोगो ने प्रज्ञा सुमन पर लक्ष्मी के अपहरण का मामला चेरियाबरियारपुर थाना मे दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस की दबिश बढ़ी तो दोनों शनिवार को चेरियाबरियारपुर थाना पहुंचे तब जाकर इस पुरे मामले पर से पर्दा उठा।  यह भी बताते चले की प्रज्ञा सुमन लड़के की भेष भूसा मे रहती हैं और उसकी आवाज़ भी लड़को की तरह है।  लगभग नौ महीने पहले शुरू हुई इस प्रेम कहानी का अंजाम क्या होगा ये तो आने वाला समय बताएगा पर जिस तरह समाज मे समलैंगिक विवाह का प्रचलन बढ़ा हैं वों कही न कही चिंता का विषय हैँ। इसको लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है।

बेगूसराय मे दो लड़कियों ने आपस में किया समलैंगिक विवाह, हर तरफ हो रही है तरह तरह की चर्चा 5इस संबंध मे लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि दोनों एक दुसरे को बेपनाह मोहब्बत करते है और एक दुसरे के बिना नहीं जी सकते। दोनों ने  नई दिल्ली के उत्तम नगर के एक मंदिर शादी की है। इस शादी मे वों प्रज्ञा सुमन को अपना पति बना चुकी है । लक्ष्मी ने बताया कि वों गोसाई मठ में अपने रिश्तेदार के यहां गई थी जहां प्रज्ञा उर्फ प्रियंका ट्यूशन पढ़ाने आती थी। इसी बीच दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद मे यह दोस्ती प्यार मे बदल गई। पर ये बात परिवार के लोगो को पसंद नहीं था। उसकी मम्मी ने दोनों को जान से मरवा देने की धमकी देने लगी। जिसके बाद दोनों रजामंदी से घर से भाग गई। लक्ष्मी ने यह भी बताया की उन दोनों की दोस्ती आठ नौ महीने पहले हुई थी। अब हम दोनों ने तय कर लिया है की दोनों पति पत्नी के रूप मे साथ रहेगे।

 बेगूसराय मे दो लड़कियों ने आपस में किया समलैंगिक विवाह, हर तरफ हो रही है तरह तरह की चर्चा 6वही प्रज्ञा सुमन ने बताया की पढ़ाने जाने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी जो लक्ष्मी के परिवार के लोगो को पसंद नहीं था। पर हम दोनों एक दुसरे से बात किए बिना नहीं रह सकते थे। इसी बीच दोनों की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद लक्ष्मी ने उसको फोन कर बुलाया और कहां की वों उसके बिना नहीं रह सकती हैँ। अगर वों मुझे लेकर नहीं जाएगी तो वह मर जाएगी। उसके लिए लक्ष्मी दो तीन बार सुसाइड करने की भी कोशिश कर चुकी थी। जिसके बाद वों उसे ले जाने के लिए तैयार हो गई। प्रज्ञा सुमन ने बताया की वों अपनी प्रतिष्ठा गवां कर लक्ष्मी की जान बचाने का काम किया है।

बेगूसराय मे दो लड़कियों ने आपस में किया समलैंगिक विवाह, हर तरफ हो रही है तरह तरह की चर्चा 7 अब हमारा निर्णय यही है की हम दोनों किसी भी कीमत पर साथ रहेगे। मरना होगा तो दोनों साथ ही मरेंगे। प्रज्ञा सुमन ने बताया की दोनों को लड़का पसंद नहीं है इसलिए वों एक दुसरे के साथ खुशी खुशी रह लेगी। वों दोनों अपना जीवन अपने हिसाव से जीना चाहती हैँ। प्रज्ञा ने आरोप लगाया की लक्ष्मी के परिवार के लोग उसका जिंदगी वर्वाद करना चाहते हैं पर उन्हें नहीं पता है की अगर उन्हें कुछ हुआ तो उनकी बेटी की जिंदगी भी वर्बाद हो जाएगी। परिवार के लोग कहेगे तो दोनों साथ जान देने को भी तैयार हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article