डीएनबी भारत डेस्क
राजगीर खेल परिसर में एशिया कप हॉकी के सुपर-4 मुकाबले में भारत और कोरिया के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। शुरुआत में भारत ने हार्दिक सिंह के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन कोरिया ने जल्द ही दो गोल दागकर 2-1 की बढ़त ले ली।
- Sponsored Ads-

चौथे क्वार्टर में मनदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल कर भारत को बराबरी दिलाई। मैच में कोरिया के गोलकीपर जेहान किम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि मुकाबला टफ था, लेकिन टीम ने संघर्ष कर वापसी की और अब जरूरत है मौकों को गोल में बदलने की। आपको बता दें कि राजगीर में झमाझम बारिश के कारण लगभग आधे घंटे तक खेल बाधित भी हा।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-