राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेने बेगूसराय की 22 सदस्यीय टीम राजगीर रवाना

DNB Bharat

बिहार भारोत्तोलन संघ के द्वारा राजगीर में 26 से 29 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होनेवाले जूनियर, सीनियर,और यूथ स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के 22 खिलाड़ियों का दल जिला सचिव भूपति गौतम तथा संयुक्त सचिव रोहन कुमार के नेतृत्व हुई राजगीर रवाना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय की टीम बिहार भारोत्तोलन संघ के द्वारा राजगीर में 26 से 29 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होनेवाले जूनियर, सीनियर,और यूथ स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 22 खिलाड़ियों का दल जिला सचिव भूपति गौतम तथा संयुक्त सचिव रोहन कुमार के नेतृत्व में राजगीर के लिए रवाना हुआ।

- Sponsored Ads-

राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करनेवाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष रजनीश भास्कर, कार्यकारी अध्यक्ष रंधीर कुमार, उपाध्यक्ष दिनकर भारद्वाज, फिल्म अभिनेता अमीय कश्यप, गौरव आनंद, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, संयुक्त सचिव सोनू सैमसन, अमरदीप कुमार ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने तथा मेडल लाने की शुभकामनाएं दी।

उपस्थित लोगों ने कहा कि बेगूसराय के खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पूर्व से ही बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं इस वर्ष भी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए मेडल अवश्य प्राप्त करेंगे।

TAGGED:
Share This Article