तेघड़ा विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्या को लेकर डीएम बेगूसराय से मिला प्रतिनिधि मंडल सदस्य

DNB Bharat

डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने कहा एक सप्ताह के अंदर एसडीओ सदर, एनएचएआई के अधिकारी एवं सीओ करेंगे स्थल निरीक्षण।

डीएनबी भारत डेस्क 
बुधवार को तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल थर्मल बस स्टैंड स्थित शक्र चौक के पास कसहा-बरियाही गुप्ता बांध सड़क को रेलवे क्राॅसिंग होते हुए एनएच 31 से जोड़कर चकिया तक एलिवेटेड फ्लाई ओवर निर्माण की मांग को लेकर डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा से मिला। डीएम रोशन कुशवाहा ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा एक सप्ताह के अंदर सदर एसडीओ, बरौनी सीओ व एनएचएआई के अधिकारी स्थल निरीक्षण कर यथासंभव कार्यवाई की जाएगी।

तेघड़ा विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्या को लेकर डीएम  बेगूसराय से मिला प्रतिनिधि मंडल सदस्य 2

डीएम श्री कुशवाहा ने भी माना कि थर्मल के पास गुप्ता बांध सड़क को एनएच 31 में जुड़ जाने से राहगीरों को सहूलियत होगी। डीएम से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में विधायक के साथ भाकपा नेता प्रह्लाद सिंह, पूर्व मुखिया रामानंद यादव, पंसस प्रतिनिधि राजीव यादव, अधिवक्ता अवधेश राय, राजद नेता रामानंद प्रसाद यादव, अरविंद राय, रंगकर्मी ऋषिकेश कुमार शामिल थे। इसके पूर्व थर्मल में गुप्ता बांध सड़क को रेलवे क्रोसिंग होते हुए नेशनल हाइवे 31 में जोड़ने की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा हस्ताक्षर युक्त आवेदन जिलाधिकारी को दिया गया।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्या को लेकर डीएम  बेगूसराय से मिला प्रतिनिधि मंडल सदस्य 3

पूर्व मुखिया ने बताया कि गुप्ता बांध सड़क को एनएच 31 से जुड़ जाने से केवल जिले वासियो को ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिला खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुज्जफरपुर आदि जिले के लोगों को भी लाभ मिलेगा। विदित हो कि उक्त मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सीएम नीतीश कुमार, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजा है।

तेघड़ा विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्या को लेकर डीएम  बेगूसराय से मिला प्रतिनिधि मंडल सदस्य 4

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article