बेगूसराय के भगवानपुर में विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अतरुआ मिडिल स्कूल मेहदौली सहित अन्य विद्यालय में विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित किया गया।

- Sponsored Ads-

संगोष्ठी में खेल सामग्री का प्रदर्शन, खेलों और सीखों, बच्चों की शैक्षिक प्रगति, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा पोषण, बच्चों के पोशाक में उपस्थित आदि विंदुओं पर चर्चा की गई।

मौके पर प्रधानाध्यापक विश्वनाथ साह,अशोक कुमार सिंह, सहायक शिक्षक सुमित कुमार भारती, शंकर कुमार, रानी कुमारी, नुतन कुमारी,अमर शंकर,सुमन,संगीता, शानू,श्वेता,नितेश,पूनम सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article