दिनकर जयंती पर तेघड़ा में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

रविवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर वत्स सेवा समिति के द्वारा राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 90 रक्तवीरों ने अपना रक्तदान किया।

दिनकर जयंती पर तेघड़ा में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 2इस अवसर पर वत्स सेवा समिति के सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि समिति के द्वारा लगातार विभिन्न जगहों में शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग रक्दान करते हैं। रक्तदान सबसे बड़ा पूण्य कार्य है। रक्तवीरों को बैग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

दिनकर जयंती पर तेघड़ा में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 3मौके पर समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार शम्भू, रंजीत कुँवर, चंदन कुमार, अतुल रोहित, मनीष कुमार, मोहन कुमार, आयुष कुमार मुखिया, मधुकर कुमार, शुभम कुमार, वंशीधर कुमार, राजीव कुमार, राजन कुमार, अजीत कुमार झा, कन्हैया कुमार, कुंदन कुमार, साहिल कुमार, अनुराग कुमार सन्नी, गुड्डू कुमार आदि मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article