राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में कलाकारों ने मां गंगा की आरती एवं उनकी महिमा के गीतों पर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया

DNB Bharat Desk

राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित संस्कृति संध्या के प्रथम दिन मंगलवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंग दर्शन आर्ट ग्रुप, नोनपुर के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत, भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

- Sponsored Ads-

राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में कलाकारों ने मां गंगा की आरती एवं उनकी महिमा के गीतों पर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया 2संस्था के निर्देशक एवं गायक शशिकांत कुमार व वादक जितेन्द्र कुमार ने छठ मैय्या की गीत मैय्या हे गंगा मैय्या और मां गंगा की आरती एवं उनकी महिमा के गीतों पर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया ।देर संध्या तक आनंद लेते हुए सभी कार्यक्रमों का दर्शकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में कलाकारों ने मां गंगा की आरती एवं उनकी महिमा के गीतों पर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया 3कलाकारों ने इसके उपरांत एक से बढ़कर एक लोक गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। लोक गीत के उपरांत लोक नृत्य झिझिया, कजरी एवं छठ गीत सहित सामा चकेवा पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति किया गया। जिसमें जया भारती, वैष्णवी, देवलज्ञ्जीत, आंचल, दुर्गा, जया ज्योति आयुषी, अन्नु, रिमझिम ने नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में कलाकारों ने मां गंगा की आरती एवं उनकी महिमा के गीतों पर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया 4जिला प्रशासन की ओर से कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी द्वारा सभी कलाकारों को अंग वस्त्र भेंट देकर मंच पर सम्मानित किया गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article