बेगूसराय में बहन का अपहरण से गुस्साए व्यक्ति ने दो महिलाओं को गला रेतकर किया घायल, पुलिस कर रही जांच

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में तीज पर्व के दौरान खूनी वारदात आया सामने, जहां आपसी विवाद में अपराधियों ने दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं,जिन्हें आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है।

घायल महिलाओं की पहचान शोभा देवी और खुशबू कुमारी के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार हैं।परिजनों के मुताबिक, दोनों महिला मंदिर में तीज पूजा कर रही थीं, तभी गांव के ही धरो साहनी ने अचानक धारदार हथियार से वार कर दिया।बताया जा रहा है कि धरो साहनी की बहन करीब 3 महीने पहले गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई थी।

बेगूसराय में बहन का अपहरण से गुस्साए व्यक्ति ने दो महिलाओं को गला रेतकर किया घायल, पुलिस कर रही जांच 2

इसी रंजिश में आरोपी ने मंदिर में पूजा कर रही महिलाओं पर जानलेवा हमला किया।हमले के बाद आरोपी धरो साहनी मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Share This Article