नालंदा: तिलक समारोह में बार बालाओं के डांस के दौरान चली गोली, दूल्हे की मौत, 27 अप्रैल को होनी थी शादी

DNB Bharat Desk

बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में दोस्त के तिलक समारोह में शामिल होने आए युवक की गोली लगने से मौत हो गई । ग्रामीणों में चर्चा है कि बार बालाओं के नाच के दौरान घटना घटी है। आज शाम युवक का भी तिलक समारोह होने वाला था और 27 अप्रैल को उसकी शादी बिंद थाना क्षेत्र के छत्तरबीघा गांव में होना तय था । 

- Sponsored Ads-

लूटपाट और आर्म्स एक्ट मामले में वह पटना जिले के बाढ़ और बिहारशरीफ जेल जा चुका था । मृतक सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव  निवासी उपेंद्र प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है ।मृतक के चचेरे भाई सूरज कुमार ने बताया कि वह अपने भाई के साथ अमावा गांव दोस्त के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आया था।

नालंदा: तिलक समारोह में बार बालाओं के डांस के दौरान चली गोली, दूल्हे की मौत, 27 अप्रैल को होनी थी शादी 2  दूसरे मंजिल के छत पर बार बालाओं का नाच चल रहा था इसी दौरान अचानक गोली की आवाज आई जब वह ऊपर जाकर देखा तो उसका भाई फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। वह मदद की गुहार लगाया मगर सब मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्य को बुलाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है जहां चिकित्सक ने उसे मृत  घोषित कर दिया।

 नालंदा: तिलक समारोह में बार बालाओं के डांस के दौरान चली गोली, दूल्हे की मौत, 27 अप्रैल को होनी थी शादी 3सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि मामले की पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी । शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article