नालंदा: कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलटी, तीन लोगों की हुई मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

रहुई थाना क्षेत्र क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य सड़क (एसएच 78) पर रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भेंडा और सोसंदी गांव के बीच टर्निंग मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बीस फिट गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार पर सवार कुल चार लोगों में से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

नालंदा: कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलटी, तीन लोगों की हुई मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी 2जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह शौच के लिए जा रहे लोगों की नजर गड्ढे में पलटी हुई कार पर पड़ी।उन्होंने तुरंत शोर मचाकर गांव वालों को सूचना दी और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।खबर मिलते ही रहुई थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। 

नालंदा: कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलटी, तीन लोगों की हुई मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी 3पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है और पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और ग्रामीण इलाकों में सूचना दी जा रही है। 

नालंदा: कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलटी, तीन लोगों की हुई मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी 4हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। सड़क के किनारे गड्ढों और तेज रफ्तार वाहन चलाने की वजह से इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article