बेगूसराय के मुंगेर घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान चाची और भतीजा की डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर स्थित मुंगेर गंगा घाट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां देर शाम मुंगेर घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान चाची और भतीजा की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर स्थित मुंगेर गंगा घाट की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के मुंगेर घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान चाची और भतीजा की डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मृतक चाची और भतीजा की साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव के रहने वाले पुतुल देवी एवं भतीजा करण कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि करण कुमार मुंगेर गंगा घाट पर अपने दोस्तों के साथ देर शाम स्नान करने के लिए गया था। करण कुमार और उसके दोस्त डूबने लगा तभी वहां पर मौजूद चाचीने अपना जान जोखिम में डालकर गंगा नदी में कूदकर दोनों को बचाने का हर संभव प्रयास किया।

बेगूसराय के मुंगेर घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान चाची और भतीजा की डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3हालांकि एक युवक की जान बच गई। जबकि गंगा नदी में डूबने से करण कुमार और उसकी चाची पुतुल देवी की मौत हो गई। परिजनों ने यह भी बताया है कि काफी खोजबीन के बाद दोनों का शब्द बरामद किया गया। उन्होंने बताया है कि भतीजा करण कुमार को जान बचाने के चक्कर में चाची पुतुल देवी और कारण की डूबने से मौत हो गई।

बेगूसराय के मुंगेर घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान चाची और भतीजा की डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 4फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गयाहै। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमल थाने के पुलिस पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article