बरौनी जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी रेलवे जंक्शन पर चलती ट्रेन मे चढ़ने की असावधानी एक व्यक्ति पर उस वक्त भारी पड़ गया जब उसकी जान जाते जाते बची। मौके पर मौजुद लोगो ने घायल व्यक्ति को उठा कर इलाज के लिय बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बरौनी स्टेशन की हैं।

घायल की पहचान छपरा जिला के नगर थाना क्षेत्र के रिजवाड़ के रहने वाले मोहम्मद मुस्लिम के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं की घायल मोहमद मुस्लिम  चंडीगढ़ एक्सप्रेस से शिवसागर से छपरा जा रहा था। इसी बीच वह बरौनी स्टेशन पर किसी काम के लिय उतरा तभी ट्रैन खुल गईं।

बरौनी जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज 2ट्रेन मे भीड़ होने के कारण वह जैसे तैसे ट्रैन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी वो ट्रैन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे जीआरपी पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।। जहां उसका इलाज़ चल रहा हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article