बछवाड़ा में 98 रसोईया व सहायक को दो पाली में दिया गया प्रशिक्षण 

DNB Bharat Desk


बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर के सभागार में शिक्षा विभाग के आदेश पर बुधवार को तीसरे दिन रसोईया एवं सहायकों का एक दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण तीसरे दिन भी जारी रहा. प्रशिक्षण को लेकर भगवान प्रखंड के एमडीएम प्रभारी मो दाउद ने बताया कि सभी रसोईया व सहायक को एक दिवसीय प्रशिक्षण दो पाली में दिया जा रहा है, दोनों पाली में कुल 98 रसोइया व सहायक को प्रशिक्षण दिया गया.

- Sponsored Ads-

 उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान रसोइयों को बताया कि भोजन बनाने से पूर्व आप अपने हाथों को साबुन या हैंडवास से अच्छी तरह साफ कर लें. अपने बालों को अच्छे ढंग से ढक लें की भोजन में बाल ना गिर जाय, रसोई घर,भंडार घर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय, भोजन तैयार हो जाने पर उसे खुला नहीं रखे अच्छे तरीके से ढक कर रखें.

बछवाड़ा में 98 रसोईया व सहायक को दो पाली में दिया गया प्रशिक्षण  2उन्होंने कहा कि भोजन परोसने से पूर्व सभी सामग्री को अच्छे तरीके से निरीक्षण कर लें की किसी भी प्रकार की वस्तु या जहरीले कीड़े मकोड़े ना हो अगर किसी भी प्रकार का पदार्थ भोजन में हो जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता हो तो उस भोजन को नहीं परोसे.भोजन परोसने से पूर्व रसोईया एवं शिक्षक भोजन को पहले चख लिया करें.भोजन के दौरान छात्र, छात्राओं को मैट पर कतारबद्ध तरीके से बिठाकर भोजन कराने समेत अन्य निर्देश दिए.

 साथ ही पंजी संधारित करने का कार्य अवश्य करें. मौके पर बछवाड़ा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी निर्मला कुमारी,एमडीएम बीआरपी विक्रम कुमार समेत रसोईया मौजूद रहे.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article