डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के खोदावंदपुर में कृषि विज्ञान केन्द्र, बेगूसराय में दिनांक 07/10/23 से 13/10/2023 तक पशुपालन पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कुल 35 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में पशु से सम्बन्धित बीमारियों, उनके पोषण, रखरखाव तथा आवास प्रबंधन पर विस्तृत प्रशिक्षण डा० विपिन पशुपालक विशेषज्ञ द्वारा दिया गया।
- Sponsored Ads-

केन्द्र के प्रधान व वरीय वैज्ञानिक डॉ राम पाल ने पशुपालन के महत्व के बारे में अवगत कराया। इस प्रशिक्षण प्रदान संस्था के किसानों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रदान संस्था के अवनीश यादव भी उपस्थित रहे।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-