स्कूल में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए दिया गया प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक सोमवार को बीआरसी में हुई। 25 जून से स्कूल के सभी शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवाने के विभागीय निर्देश के आलोक में हुई इस बैठक में सभी विद्यालय प्रधान को ई-शिक्षा कोष एप डाउनलोड करवाया गया। साथ ही विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के तरीकों की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को दी गई।

- Sponsored Ads-

स्कूल में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए दिया गया प्रशिक्षण 2 इस मौके पर बीईओ दानी राय ने शिक्षकों की शतप्रतिशत उपस्थिति एप के जरिए ही दर्ज करने का निर्देश विद्यालय प्रधान को दिया। इस बैठक में ई-शिक्षा कोष पर बच्चों की इन्ट्री से संबंधित विद्यालय बार समीक्षा की गयी और शतप्रतिशत इन्ट्री कराने का निर्देश भी दिया गया। कार्यक्रम में बीएमडीसी राधेश्याम चौरसिया के द्वारा स्कूल प्रधान को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर सभी बीआरपी व प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article