नालंदा पहुँची राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, तेजस्वी संग मिला महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मंगलवार को नालंदा जिले के खराट मोड़ पहुंची। यहां महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

यात्रा में हजारों गाड़ियों का लंबा काफिला शामिल रहा, जो खराट मोड़ से होते हुए वारसलीगंज, जलालपुर, बरबीघा, शेखपुरा, सरमेरा, रहुई और भागन बीघा से गुजरते हुए पटना की ओर रवाना हुआ।इस मौके पर महागठबंधन नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार की जनता को वोट देने के मौलिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं।

 नालंदा पहुँची राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, तेजस्वी संग मिला महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन 2उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य चुनाव आयोग को यह संदेश देना है कि मताधिकार से वंचित करने की इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए।नेताओं ने कहा कि पूरे देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई चल रही है। आरोप लगाया गया कि इलेक्शन कमिशन द्वारा गरीब, दलित और वंचित वर्ग के वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं, जो एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

नालंदा पहुँची राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, तेजस्वी संग मिला महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन 3इसी साजिश के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनता की अदालत में जाकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। इस यात्रा की शुरुआत बिहार की धरती, सासाराम से हुई है और अब यह पूरे प्रदेश और देश में जन आंदोलन का रूप ले रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article