“सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम पुनः शुरू करने का लिया गया निर्णय

DNB Bharat Desk

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तत्काल इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया था। अब जुलाई माह से पुनः इस कार्यक्रम को शुरू करने का निर्णय लिया गया है – शशिभूषण भारद्वाज

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

तेघड़ा विकास संघर्ष समिति ने तेघड़ा स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिये विगत 15 वर्षों पूर्व से किये जा रहे आंदोलन में सतत भाग लेने वाले बुद्धिजीवियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। बताते चलें कि रेल विभाग द्वारा तेघड़ा स्टेशन के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किये जाने के बाद तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में “सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आंदोलन में सहयोग करने वाले दर्जन भर से अधिक बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अब तक सम्मानित किया गया है।

"सम्मान आपके द्वार" कार्यक्रम पुनः शुरू करने का लिया गया निर्णय 2समिति के संयोजक सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तत्काल इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया था। अब जुलाई माह से पुनः इस कार्यक्रम को शुरू करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत शेष लोगों को समिति द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

"सम्मान आपके द्वार" कार्यक्रम पुनः शुरू करने का लिया गया निर्णय 3सचिव पवन ठाकुर ने बताया कि “सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य तेघड़ा के विकास के लिये आंदोलन को जीवंत बनाये रखना है। मौके पर समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ0 उग्रनारायण पंडित, अशोक कुमार, डॉ0 मो0 शाहिद अकबरी, सरोज कुमार पासवान, रंधीर मिश्रा, विभेष सिंह आदि मौजूद थे।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article